{"_id":"69c0360566e3953d670b6c49","slug":"business-running-with-the-help-of-fireplace-and-stove-nainital-news-c-238-1-shld1023-123947-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अंगीठी वाले चूल्हे और स्टोव के सहारे चल रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अंगीठी वाले चूल्हे और स्टोव के सहारे चल रहा कारोबार
विज्ञापन
नैनीताल। इन दिनों व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। इससे व्यापारियों ने पारंपरिक संसाधनों और स्टोव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
सैलानियों से गुलजार रहने वाले नैनीताल की मॉल रोड और तल्लीताल क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि गैस न होने के कारण उनके सामने शटर गिराने की नौबत आ गई थी। ऐसे में व्यवसाय को बचाने के लिए उन्होंने मिट्टी के तेल वाले स्टोव और अंगीठियों को निकाल लिया है। कई छोटे ढाबा संचालकों ने अपने स्टाफ की मदद से अस्थायी चूल्हे तैयार किए हैं ताकि पर्यटकों को चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जा सके। मल्लीताल व्यापारी गोधन फर्त्याल ने बताया सिलिंडर की कमी का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। केवल वही व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जो कम आंच और स्टोव पर तैयार हो सकें। उन्होंने आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।