फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Buses stopped again, made them wait for hours

बसों ने फिर रुलाया, घंटों इंतजार करवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Buses stopped again, made them wait for hours
हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर बड़ी यात्रियों की भीड़। अमर उजाला
हल्द्वानी। छठ पूजा और छुट्टियों के बाद लौटने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो एक बार फिर रोडवेज के इंतजाम धरे रह गए। रविवार को हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे में ऐसी भीड़ उमड़ी कि रोडवेज प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए। दिल्ली के लिए बसें कम पड़ गईं। यात्रियों को तीन से चार घंटे काइंतजार करना पड़ा। दिल्ली रूट में 33 बसें भेजने के बाद भी देर रात को कई यात्री बसें नहीं मिलने के कारण लौट गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बस भेजते हुए 33 बसें भेजी। इसके बाद भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई। रोडवेज प्रबंधन ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंड़ीगढ़ रूट में एक-एक अतिरिक्त बसें और हरिद्वार रूट पर पांच अतिरिक्त बसें भेजी। स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि रोडवेज ने अपनी अधिकांश बसें दिल्ली रूट पर भेजी।
विज्ञापन

रामनगर में रोडवेज के इंतजाम फेल
रामनगर (नैनीताल)। दिवाली मनाकर कामकाज पर लौटने वाले लोगों के अचानक उमड़ने से रविवार को बस स्टैंड पर अव्यवस्था फैल गई। बसें कम पड़ने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। बसों की संख्या बढ़ाने और यूपी की बसें आने से स्थिति काबू में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज परिसर से चौराहे तक यात्रियों की भीड़ रही। करीब दो हजार से अधिक यात्रियों के अचानक आने से बसों में मारामारी की स्थिति रही। बसें आते ही यात्रियों से फुल हो जा रही है। इस कारण अधिकतर यात्रियों को बसें नहीं मिल पाई, जिन्हें मिली भी तो उन्हें पूरा सफर बस में खड़े-खड़े ही तय करना पड़ा। यहां सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली रूट के थे, जो बसों के इंतजार में सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज परिसर में इधर-उधर चक्कर काटते रहे। रामनगर से दिल्ली के लिए रोजाना 18 बसें जाती हैं और काशीपुर डिपो की छह बसें रामनगर से होते हुए दिल्ली जाती हैं। इन बसों के कम पड़ने पर रोडवेज प्रशासन को आठ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। साथ ही यूपी की बसें आने से स्थिति काबू में आ सकी।
यात्रियाें की सुविधा के लिए डिपो से चार बसें अतिरिक्त भेजी गई, जबकि काशीपुर से भी चार बसें अतिरिक्त मंगाई गई। इसके अलावा यूपी रोडवेज की बसों से भी यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए है। सभी यात्रियों को बसें मुहैया कराई गई है। -नवीन आर्या, स्टेशन प्रभारी रामनगर डिपो
नैनीताल का भी यही हाल
नैनीताल। छुट्टियों के चलते नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रोडवेज बस सेवा चरमरा गई है। रविवार को दोपहर बाद तल्लीताल बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री बस के लिए घंटों इंतजार करते रहे। हल्द्वानी से बस नैनीताल पहुंचते ही इंतजार कर रहे यात्री एक साथ बस में चढ़ने लगे, इस कारण लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। दरवाजे के साथ ही कुछ लोग खिड़की से भी बस में चढ़े। महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के स्थानीय स्टेशन इंचार्ज अरुण सिंह ने बताया कि बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

हल्द्वानी में रेंगते रहे वाहन
हल्द्वानी। दिल्ली रूट में सवारियां बढ़ने के कारण हल्द्वानी शहर में रोडवेज बस अड्डे के सामने जाम लग गया। ये जाम दो घंटे तक लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को रोडवेज में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। बसों के कारण हल्द्वानी की सड़क में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed