फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus overturned in the field, people narrowly escaped

Nainital News: खेत में पलटी बस, बाल-बाल बचे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned in the field, people narrowly escaped
रामनगर। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक बस अचानक खेत में पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। निजी बस आपरेटर की बस संख्या यूके-06पीए-0113 रामनगर से हल्द्वानी के बीच चलती है।
विज्ञापन


चालक रजा हुसैन ने बताया कि वह दोपहर 2 बजे हल्द्वानी से रामनगर के लिए सवारियों को लेकर चला था। बस में केवल चार सवारियां ही सवार थीं। गैबुआ के समीप प्राइमरी पाठशाला के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर खेत पलट गई। बस में सवार सभी यात्री सकुशल थे, वो अपने गंतव्य को चले गए। हादसे में बस का परिचालक राकेश व दूसरा चालक नाजिम घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


धीमी गति से बस को चला रहा था : चालक
बस चालक रजा हुसैन ने बताया कि वह 30 से 40 किमी. की गति से बस चला रहा था। बस के आगे कोई वाहन नहीं था और न ही कोई जानवर जिस बचाने का प्रयास किया हो। उसके मुताबिक बस से नियंत्रण कैसे हटा उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं हुआ। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed