{"_id":"68b60c56efff13a36c025a12","slug":"bus-overturned-in-dhikuli-seven-people-including-the-driver-injured-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-108696-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढिकुली में बस पलटी, चालक समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढिकुली में बस पलटी, चालक समेत सात घायल
Tue, 02 Sep 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी श्री रामलीला मैदान में वैश्य महासभा की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में भजन गाते
रामनगर। रामनगर से चौखुटिया जा रही निजी बस सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में पलट गई। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। बस चालक व एक अन्य यात्री को गंभीर चोटें आई हैं।
रामनगर से सुबह 7:20 पर बस संख्या यूके-04पीए-0430 चौखुटिया जाने के लिए निकली थी। 7:45 के आसपास ढिकुली राजकीय इंटर कॉलेज के पास सामने ऑटो को बचाने के प्रयास में चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दी। मिट्टी गीली होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस चालक प्रताप सिंह ने बताया कि ऑटो के पीछे जिप्सी भी थी और दोनों तेज गति में थे। बस में 10 यात्री थे। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल भिजवाया। बस पलटने की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने रामनगर अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।
हादसे में ये लोग हुए घायल
रितिक पुत्र रामसेवक निवासी पूछड़ी, महेंद्र पुत्र हयात सिंह निवासी चमोली, नरेशपाल पुत्र शिवराज निवासी लखनपुर, राकेश पुत्र प्रतीक कुमार निवासी पूछड़ी, बस चालक प्रताप सिंह पुत्र थान सिंह निवासी रामनगर, मीनाक्षी पत्नी अशोक निवासी पंपापुरी और मोहम्मद शाहिद निवासी रामनगर। घायल राकेश के हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बस चालक के सिर में चोट है। बाकी सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
हादसे की जांच की जा रही है। सभी घायलों को उपचार अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। -प्रमोद कुमार, एसडीएम रामनगर
फोटो संख्या 02 - रामनगर के ढिकुली में सड़क किनारे पलटी निजी बस।
फोटो संख्या 03 - रामनगर अस्पताल में मरीज के बारे में जानकारी लेते सीएमओ डा. हरीश पंत।