{"_id":"049a17602f373419a1f451b131268adf","slug":"bus-crashes-into-parked-crushed-by-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बस से टकराए, डंपर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी बस से टकराए, डंपर ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम हिम्मतपुर ब्लाक के पास खड़ी बस से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की 11 अप्रैल को रोशनपुर यूपी से शादी होनी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर उदयपुरी चोपड़ा निवासी असलम (29) पुत्र रमजानी, शमशाद (23) पुत्र हनीफ बाइक (यूए 04बी/2236) से काशीपुर जा रहे थे। हिम्मतपुर ब्लाक के पास सड़क किनारे खड़ी बस (पीबी 08 जेड/9901) से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों छिटककर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर (यूके 06सीए/2140) ने दोनों को कुचल दिया, जिसमें बाइक चला रहे शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि असलम का एक हाथ कट गया। असलम को जीवन रेखा हास्पिटल काशीपुर में भर्ती किया गया है। शमशाद ने हेलमेट पहना था, जो चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि घटना के बाद बस और डंपर चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शमशाद की 11 अप्रैल को रोशनपुर यूपी से शादी होनी थी। शादी की खरीदारी के लिए वह अपने चाचा के साथ काशीपुर जा रहा था कि यह हादसा हुआ। शमशाद की मौत के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन