फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus blew several vehicles due to brake failure

ब्रेक फेल होने से बस ने कई वाहन उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bus blew several vehicles due to brake failure
प्रेम सिनेमा के निकट उत्तर प्रदेश परिवाहन की बस के टायर के नीचे फंसी बाइक। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। ब्रेक फेल होने से शुक्रवार को यूपी रोडवेज की बस प्रेम टॉकीज के पास कई वाहनों से टकरा गई, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस की चपेट में आने से एक बच्ची घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह से बस को हटवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीतलनगरी (मुरादाबाद) डिपो की बस (यूपी 21 एएन 3094) तिकोनिया होते हुए दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस अड्डे की ओर आ रही थी। बस में सवारी नहीं थी। प्रेम टॉकीज के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और वाहनों से टकरा गई। इसके बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। बस की टक्कर से कार, बाइक आदि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

एक बाइक सवार ने कूद कर खुद को बचाया, जबकि दूसरी बाइक पर बैठी बच्ची को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज महेश चंद्र ने मामले की जानकारी ली। इसी उत्तराखंड रोडवेज की बस आई तो ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने चालक से रोडवेज चालक को हटाने के लिए कहा। चालक ने यूपी रोडवेज की बस को स्टार्ट किया तो उसने बताया कि इस बस के ब्रेक फेल हो चुके हैं। इसी समय यह बस पीछे से आ रही केमू की बस से टकरा गई। इस पर केमू बस के ड्राइवर और रोडवेज बस चालक में कहासुनी होने लगी। केमू बस चालक हर्जाना देने की मांग पर अड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसकी मांग पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बाद में रोडवेज की क्रेन मंगवाकर बस को हटाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पिता घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में हल्द्वानी सड़कों पर दूसरा हादसा
हल्द्वानी। सड़कों पर हादसा होना हल्द्वानी की नियति बन गई है। गुरुवार को रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ क्षेत्र में बिजली का पोल सड़क पर गिरने से यातायात जाम हो गया था, वहीं शुक्रवार को प्रेम टॉकीज के पास यूपी की रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। दोनों ही मामलों में काफी देर तक जाम लगा रहा, जिसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed