फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Burnt bread, thick rice giving corona warrior to eat

जली हुई रोटी, मोटा चावल दे रहे कोरोना वॉरियर को खाने में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Burnt bread, thick rice giving corona warrior to eat
कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के इलाज में लगे सुशीला तिवारी अस्पताल के नर्स, वार्ड बाय, वार्ड आया और सफाई ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज में लगे हमारे कोरोना योद्धाओं को दो वक्त का भोजन भी ठीक से नसीब नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि ड्यूटी से आने के बाद जली हुई रोटी, आलू की सब्जी और मोटा चावल खाने को मिल रहा है, जबकि एसटीएच में भर्ती मरीज और सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को प्रशासन बेहतर खाना मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन

नर्स, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया और पर्यावरण मित्र कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा में दिनरात जुटे हैं। वार्ड में ड्यूटी करने के बाद होटल में क्वारंटीन होने के लिए जाते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इनको खाना मुहैया कराया जाता है। खाने में जली रोटी, आलू या आलू मटर की सब्जी और मोटा चावल दिया जा रहा है। ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर खाने की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि पता नहीं किस कैंटीन वाले को खाना बनाने का ठेका दिया है। सुबह, दोपहर और शाम को आलू और कच्चे पराठे खिला-खिलाकर कोरोना में ड्यूटी करने वालों का पेट खराब कर दिया है। कैंटीन वाले के पास आलू और कंट्रोल के चावल के सिवाय कुछ नहीं है क्या? जब देखो तब तीनों टाइम आलू भेजते हो। संबंधित व्यक्ति से बात की गई तो उसने बताया कि रोटी जली हुई और कच्ची होती है। आलू और आलू-मटर की सब्जी और मोटे चावल के अलावा और कुछ खाने में नहीं दिया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि जब एसटीएच में भर्ती मरीजों को खाने में अंडा, मिनरल वाटर की बोतल और बेहतर भोजन मिल सकता है तो फिर कोरोना योद्धाओं को क्यों नहीं। सरकारी क्वारंटीन में भी प्रतिदिन मेन्यू बदल-बदलकर बेहतर खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी को बेहतर खाना दिया जा रहा है। खाने की प्रतिदिन जांच की जाती है। फिर भी अगर कोई शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. सीपी भैसोड़ा प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed