फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   burning truck in nagala

घरेलू सामान लेकर आ रहे ट्रक में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
burning truck in nagala
शांतिपुरी में ट्रक से निकलती आग की लपटें - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर/शांतिपुरी। राजस्थान से हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, ट्रक धू-धूक जलने लगा औरर उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक (आरजे 02 जीसी 0904) के मालिक फारूख खान बीते रविवार को सेवानिवृत्त फौजी निखिल सिंह का घरेलू सामान अलवर (राजस्थान) से लेकर हल्द्वानी रवाना हुए थे। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब वह नगला गेट के पास ट्रक पहुंचा तो दुकानदारों और राहगीरों ने शोर मचाते हुए ट्रक में आग लगी होने की सूचना चालक को दी। इसके बाद चालक ने ट्रक किनारे खड़ा कर दिया और दुकानदारों की मदद से ट्रक में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इधर, कुछ लोगों ने अग्निशमन विभाग सहित पुलिस को सूचना दी। लगभग आधा घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत में आग पर काबू पाया। ट्रक स्वयं चला रहे मालिक फारूख ने बताया कि उन्होंने बारिश आदि से बचने के लिए ट्रक के ऊपर त्रिपाल लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभवत: किसी शरारती तत्व ने जलती बीड़ी या सिगरेट आदि त्रिपाल पर फेंक दी होगी, जिसने धीरे-धीरे सुलगते हुए भीषण आग लग गई। वहीं सेवानिवृत्त फौजी निखिल सिंह ने बताया कि इस आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का घरेलू सामान, बाईक, कपड़े, बेड, सोफा, मेज, बतर्नए बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गए हैं। इधर सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed