फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bundled to death on the hill of Kanwadi

कनवाड़ी की पहाड़ी पर अटके हैं मौत के बोल्डर

Wed, 02 Aug 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)। Updated Wed, 02 Aug 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bundled to death on the hill of Kanwadi
कनवाड़ी की पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर भुजान के समीप अतिसंवेदनशील कनवाड़ी की पहाड़ी बरसात में अपना कहर बरपाती है। दो तीन दिन लगातार बारिश होने पर पहाड़ी से कई जगह से पत्थर और बोल्डर गिरते हैं। यह मार्ग रानीखेत की तरफ आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों के लिए खतरा बन चुकी है। 

विज्ञापन


कनवाड़ी की पहाड़ी कई जगह पर खुलने से काफी ऊंचाई से पत्थरों और बोल्डरों की बरसात होती है, इससे लगातार खतरा बढ़ने लगा है। कनवाड़ी की पहाड़ी से बरसात के अलावा भी कई बार पत्थर गिरने की घटना होती रहती है। कई बार पत्थर गिरने से वाहनों के शीशे टूटने के साथ ही कई लोग चोटिल भी चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों 12 जुलाई की शाम को पहाड़ी से कई बोल्डर और पत्थर एकाएक गिरने से एक बोल्डर केमू बस के अगले हिस्से में लगने से बस में सवार बीस यात्री बाल-बाल बचे। कनवाड़ी की पहाड़ी पर जगह-जगह से हुए भूस्खलन वाले कई स्थानों पर अभी भी कई विशालकाय बोल्डर अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कभी भी कोई हादसा कर सकते हैं। इसके बावजूद आज तक इन पत्थरों को हटाने के लिए विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। रानीखेत के उपजिलाधिकारी राजा अब्बास ने बताया कि इस मामले में एडीबी के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी ताकि पहाड़ी पर सुरक्षात्मक उपाय किए जा सकें।

कनवाड़ी की कमजोर पहाड़ी से पिछले कुछ वर्षों से पत्थर बोल्डर गिरने की घटना हो रही हैं। इसके चलते कई बार खैरना रानीखेत मोटर मार्ग बाधित रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed