{"_id":"6a650a5d582f14806102b245","slug":"bulls-eleven-defeated-long-view-public-school-2-1-nainital-news-c-238-1-shld1023-128650-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बुल्स इलेवन ने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को 2-1 से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बुल्स इलेवन ने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को 2-1 से किया पराजित
Sun, 26 Jul 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को बुल्स इलेवन और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें बुल्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बुल्स इलेवन के डिफेंस को कई बार छकाया और मैच में एक गोल दागकर बढ़त बनाने की कोशिश की। हालांकि बुल्स इलेवन के फॉरवर्ड्स ने बेहतरीन तालमेल और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए लॉन्ग व्यू के गोलपोस्ट पर एक के बाद एक दो शानदार गोल दागे और मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन