{"_id":"63b1dbc0d4cb2270ef766e63","slug":"bullies-occupy-the-land-of-folk-singer-ramnagar-news-hld487240541","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: लोकगायक की जमीन पर दबंगों का कब्जा, हाईकोर्ट से जीत चुकी लड़ाई, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: लोकगायक की जमीन पर दबंगों का कब्जा, हाईकोर्ट से जीत चुकी लड़ाई, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
Mon, 02 Jan 2023 02:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर(नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर(नैनीताल)।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 02:36 PM IST
सार
लोकगायक की पत्नी ने तहसील से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी। 2015 में हाईकोर्ट से फैसला भी हमारे पक्ष में आया। कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने उन्हें कब्जा दिलाया लेकिन दो दिन बाद ही फिर उसी व्यक्ति ने तार बाड़ उखाड़ दी और फिर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
रामनगर में प्रेस वार्ता करती लोकगायक स्व. हीरा सिंह राणा की पत्नी विमला राणा।
- फोटो : RAMNAGAR
विस्तार
लोक गायक, कवि हीरा सिंह राणा की पत्नी विमला राणा ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मानिला (अल्मोड़ा) उनकी चार नाली 11 मुट्ठी जमीन है। इस जमीन की रजिस्ट्री उनके पति के नाम पर है। जमीन वर्ष 2000 में खरीदी गई थी।
विज्ञापन
2012 में जमीन पर एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया। तहसील से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी गई। 2015 में हाईकोर्ट से फैसला भी हमारे पक्ष में आया। कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने उन्हें कब्जा दिलाया लेकिन दो दिन बाद ही फिर उसी व्यक्ति ने तार बाड़ उखाड़ दी और फिर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident: फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लोक गायक हीरा सिंह राणा की मृत्यु 2020 में हुई थी। तब से वह आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह फिर से भिकियासैंण एसडीएम से मिलने जा रही है और उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मदद करेगा।