Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bulldozer will be used on Bihari Tapper Colony in Ramnagar

रामनगर में बिहारी टप्पर कॉलोनी पर चलेगा JCB: अवैध रूप से बसे 170 परिवार चिह्नित, पहले इतने मकान होंगे ध्वस्त

Wed, 03 Dec 2025 11:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:17 AM IST
सार

रामनगर रेंज स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बसाई गई बिहारी टप्पर कॉलोनी पर जल्द ही बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
Bulldozer will be used on Bihari Tapper Colony in Ramnagar
बुलडोजर

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बसाई गई बिहारी टप्पर कॉलोनी पर जल्द ही बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में कोसी से सटे 35 आवासों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

रामनगर के ग्राम पूछड़ी में कई वर्ष पहले वन विभाग की करीब 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई। कुछ लोगों ने इस भूमि पर स्टांप के माध्यम से प्लॉट भी बेचे। मामला वन विभाग के संज्ञान में आने के बाद भूमि की जांच की गई। जांच के दौरान स्टांप पर जमीन बेचने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। भूमि पर बसे 170 परिवारों को चिह्नित कर बेदखली के नोटिस दिए गए। अब वन विभाग ने अतिक्रमण ध्वस्त करने को लेकर तैयारी शुरू करते हुए प्रथम चरण में कोसी से सटे 35 परिवारों को हटाने का निर्णय लिया है। वन विभाग के मुताबिक प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ही ध्वस्तीरण की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले महीने पूछड़ी में अतिक्रमण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को सौंपी है।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पूछड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई गई बिहारी टप्पर कॉलोनी की जांच की गई। जांच के बाद वन विभाग के साथ मिलकर अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर

पूछड़ी में 170 परिवार वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से रह रहे हैं। प्रथम चरण में कोसी से सटे 35 परिवारों को चिह्नित किया गया है। पुलिस बल मिलते ही प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

- पीसी आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed