फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bull collided with Dehradun Express train

Nainital News: देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया सांड, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

Mon, 12 Jun 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bull collided with Dehradun Express train
काठगोदाम से देहरादून जा रही रेलगाड़ी से टकराया सांड। संवाद
लालकुआं (नैनीताल)। काठगोदाम से देहरादून जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से सांड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंजन सांड को करीब 50 मीटर तक दूर तक ले गया। हादसे के बाद ट्रेन आधा घंटा मोटाहल्दू में ही खड़ी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 8:30 बजे काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम से लालकुआं रेलवे स्टेशन के लिए तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कि अचानक मोटाहल्दू के पास रेलवे ट्रैक पर भारीभरकम सांड आ गया और ट्रेन की जोरदार टक्कर लगने के साथ ही वह इंजन के बोनट में फंस गया।
विज्ञापन

ट्रेन की स्पीड अधिक होने से करीब 50 मीटर दूर तक सांड घिसटता चला गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। आधा घंटे बाद ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने इंजन में फंसे सांड को निकाला जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इधर इमरजेंसी ब्रेक से लगने से यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक सांड के ट्रेन के सामने आ जाने पर चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई।


फोटो -मोटाहल्दू में रेलगाड़ी के आगे फंसे सांड को निकालते रेल कर्मी और लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed