फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Building ready now wait staff

बिल्डिंग तैयार अब स्टाफ का इंतजार

Wed, 03 Aug 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 03 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
सरकारी हीलाहवाली और विभाग की सुस्ती लोगों पर भारी पड़ रही है। पांच वर्ष पूर्व बन कर तैयार रामनगर का ब्लड बैंक शुरू नहीं हो सका। ब्लड बैंक को स्टाफ और उपकरण का इंतजार है। स्टाफ की नियुक्ति संबंधी फाइल स्वास्थ्य महानिदेशालय में धूल फांक रही है। 
विज्ञापन


वर्ष 2011 में करीब 15 लाख रुपये की लागत से रामनगर में ब्लड बैंक बनकर तैयार हो गया था। स्टाफ न होने के कारण ब्लड बैंक शुरू नहीं हो सका है। ब्लड बैंक के लिए एक ब्लड बैंक इंचार्ज, दो लैब तकनीशियन, एक स्टाफ नर्स, एक लैब अटेंडेंट और आउट सोर्स से सफाई/चौकीदार की जरूरत है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में स्वास्थ्य महानिदेशालय में इसका प्रस्ताव भेजा गया था। तीन वर्ष बीतने के बाद भी स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। जबकि एड्स कंट्रोल सोसायटी के पास उपकरण की फाइल लंबित पड़ी है। सोसायटी से लगभग 50 लाख रुपये के उपकरण आने हैं। सीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि जिलाधिकारी ने चार लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। चार लाख रुपये से फर्नीचर और उपकरण खरीदे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed