{"_id":"61fac55b5284a9091e734884","slug":"budget-for-road-in-haldwani-haldwani-news-hld452611736","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना देखे भेज दिए एस्टीमेट, बजट मिला अब लगा रहे हैं ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना देखे भेज दिए एस्टीमेट, बजट मिला अब लगा रहे हैं ठिकाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में कई सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग गैस गोदाम रोड से लगी कॉलोनियों की नई सड़कों को उखाड़कर बजट खपा रहा है। छह महीने पहले बनी सत्यविहार, द्वारिकापुरी की सड़कों को लोनिवि ने खोद दिया। अब यहां नई सड़क बनाने का काम चल रहा है। उधर, लोनिवि अधिकारी इसे ठेकेदार की गलती मान रहे हैं।
गैस गोदाम सड़क से सटी कई कालोनियों की सड़कें करीब छह महीने पूर्व बनी थीं। लोनिवि ने जमीनी निरीक्षण किए बिना ही दोबारा इन सड़कों को जिला खनिज न्यास और जिला विकास प्राधिकरण के बजट से स्वीकृत करा दिया। अब हाल ये है कि लोनिवि छह महीने पूर्व बनी सड़कों को उखाड़कर दोबारा बना रहा है। लोनिवि के अधिकारी भी अब अपनी गलती को ठेकेदार पर डालकर इतिश्री कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग अब सत्य विहार और द्वारिकापुरी की सड़क ठेकेदार की ओर से गलती से खोदने की बात कह रहे हैं।
जब सड़क सही थी तो कैसे दोबारा स्वीकृति करा दी
हल्द्वानी। लोनिवि की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब छह महीने पूर्व ही इन सड़कों को बनाया गया था तो कैसे दोबारा इन सड़कों के प्रस्ताव बनाकर बजट को स्वीकृत करा दिया। बजट स्वीकृत भी हो गया तो कैसे इन सड़कों को खोद कर दोबारा इसे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सत्यविहार की सड़क सही थी। इसे गलती से ठेकेदार ने खोद दिया है। वह इस सड़क को सही कराएगा। सत्य विहार फेज एक की सड़क सही है। गलती से इन दोनों सड़कों के एस्टीमेट बना दिए थे। ये सड़कें सही हैं। - अशोक चौधरी अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी