{"_id":"66bfe9631ff47d6f16015774","slug":"bssv-won-the-title-of-hn-pandey-memorial-children-football-competition-nainital-news-c-238-1-shld1023-107451-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीएसएसवी ने जीता एचएन पांडे स्मृति चिल्ड्रन फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीएसएसवी ने जीता एचएन पांडे स्मृति चिल्ड्रन फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब
Sat, 17 Aug 2024 05:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए मैदान में सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित 76वीं एचएन पांडे स्मृति चिल्ड्रन फुटबाल प्रतियोगिता 2024 का खिताब बीएसएसवी के नाम रहा। मुख्य अतिथि द नैनीताल बैंक के जीएम व सीईओ डॉ. प्रदीप पंत ने विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की। साथ ही स्व.चंद्र लाल साह की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित साह व एनएस बिष्ट को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और सनवाल स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। बीएसएसवी ने 1-0 से मुकाबला जीता। विजेता और उपविजेता टीम को डॉ. प्रदीप पंत, अजय सेठ, राजेश भट्ट ने पुरस्कृत किया। दुआ स्पेशल का खिताब सेंट जोसेफ के आदित्य चौधरी, पीपीजे के रजत जोशी, सीआरएसटी के निशांत व बीएसएसवी के ऋषभ को दिया गया। स्व. शैलेंद्र साह स्मृति पुरस्कार सनवाल स्कूल और बीएसएसवी के निर्भय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया गया।
विजेता टीम को एचएन पांडेय कप व नैनीताल बैंक ट्रॉफी जबकि उपविजेता को चरण दास कप और नैनीताल बैंक ट्रॉफी दी गई जबकि सेंट जोसेफ के तीसरा स्थान पाने पर इंदिरा बिष्ट कप और पीपीजे को दर्शन साह कप दिया गया। अखिलेश बवाड़ी की ओर से खिलाड़ियों को बूट दिए गए। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। वहां पर जगदीश बवाड़ी, मनोज बिष्ट, जगदीश लोहनी, लक्ष्मण दास, मोहित लाल साह, बीएस मेहता, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद