फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSNL exchange fire from short circuit

बीएसएनएल एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट से आग

Tue, 07 Jul 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

समूचे पहाड़ में संचार की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीएसएनएल के रोडवेज स्थित एक्सचेंज में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद हालांकि आग पर काबू पा लिया लेकिन शहर क्षेत्र में बीएसएनएल का नेट, फोन नहीं चलने से रेलवे और बैंक का कामकाज भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


शहर के 1500 लैंड लाइन फोन और 4500 मोबाइल फोनों पर भी घंटी नहीं बजी। अलबत्ता,  विभाग ने शाम तक रेलवे और बैंक की लाइनें चालू कर दीं हैं। अन्य लाइनों के दुरुस्त होने में अभी समय लग सकता है। अग्निकांड में विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एजीएम एलएम जोशी ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे रोडवेज स्थित एक्सचेंज के एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलने पर फाल्ट डिटेक्टर सिस्टम का हूटर बजने लगा। आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के जवानों ने 40 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। चूंकि एसी से होकर ब्राडबैंड और लैंड लाइन की लाइनें गुजरती हैं। इसी कारण आग लाइनों से होती हुई एक्सचेंज तक पहुंच गई। आग से बीएसएनएल के 1500 लैंड लाइन फोन और  4500 मोबाइल फोन, बैंक, रेलवे और शहर की प्राइवेट सर्विस ठप हो गई।


एसडीई बीआर वर्मा, एसडी दीपा तिवारी, एसडी कुसुमखेड़ा पीके वर्मा के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बैंक और रेलवे की सर्विस शाम तक शुरू कर दी गई है। अन्य सेवाएं शीघ्र ही दुुरुस्त कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed