फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brother-in-law and father met in the hospital with Deepa Ccia

दीपा से अस्पताल में मिले जेठ और चचिया ससुर

Wed, 22 Apr 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 22 Apr 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

मासूम जैद को गौला पुल से फेंकने वाली विक्षिप्त दीपा से अस्पताल में मंगलवार को उसके जेठ और चचिया ससुर मिलने पहुंचे। दीपा ने दोनों को पहचान लिया। ससुरालियों ने उसका इलाज बरेली में कराने की इच्छा जताई है। दीपा का पति पप्पू अब भी जेल में बंद है।

विज्ञापन


चार अप्रैल की शाम लाइन नंबर 17 निवासी ठेकेदार इब्राहिम के डेढ़ वर्षीय पोते मोहम्मद जैद को विक्षिप्त दीपा ने गौलापुल से नीचे फेंक दिया था, जिससे जैद की मौत हो गई थी। मासूम की मौत के बाद पुलिस ने दीपा को हिरासत में ले लिया। तभी से दीपा का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। होश आने पर दीपा ने अपनी जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताई। इस मामले में डाक्टर ने अपनी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है।
विज्ञापन


इधर, बनभूलपुरा पुलिस ने दीपा के बताने पर सिपाहियों को बरेली जिले के आलमपुर गजरौला चैनपुर भेजा। पुलिस के कहने पर दीपा के जेठ भगवान दास मौर्या और चचिया ससुर चिरौजी लाल यहां पहुंचे। दोनों को देखते ही दीपा ने पहचान लिया। जेठ ने उसका इलाज बरेली कराने के लिए बनभूलपुरा पुलिस से इच्छा जताई है। इस मामले में भी सिटी मजिस्ट्रेट ही निर्णय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed