फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Broken roads and dirt became the identity of Haripur Gangu Chauffula

टूटी सड़कें और गंदगी बनी हरिपुर गांगू चौफुला की पहचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Broken roads and dirt became the identity of Haripur Gangu Chauffula
हल्द्वानी। कठघरिया-दमुवाढूंगा मार्ग में चौफुला चौराहे के पास धार बिठौरिया हरिपुर गांगू बस्ती में बदहाल सड़कों, गंदगी और कीचड़ से सने रास्तों के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी कई बार स्थानीय पार्षद, मेयर से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। घरों के आगे सड़क पर गहरे गड्ढे, जिनमें कीचड़ भरा हैं। मच्छरों के पनपने से डेंगू महामारी का खतरा है। रसोई गैस की गाड़ी भी 500 मीटर दूर ही खड़ी हो जाती है। लोग सिलिंडर सिर पर ढोकर ला रहे हैं। कॉलोनी के लोगों को दोपहिया वाहन भी ले जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शीघ्र सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से अभी कूड़ा उठान की कोई व्यवस्था नहीं है। शिकायत पर बारी-बारी से कूड़ा उठाया जा रहा है। सूचना मिलेगी तो कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने कहा कि हरिपुर गांगू में सड़क में गड्ढे और कीचड़ की समस्या संबंधी शिकायत किसी भी व्यक्ति की ओर से विभाग में नहीं की गई है। शिकायत मिलेगी तो मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed