फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Broken record crowd of tourists arrangements waist

सैलानियों की रिकार्ड भीड़ से टूटी व्यवस्थाओं की कमर

Sun, 29 May 2016 01:49 AM IST
चंद्रेश पांडे, नैनीताल।
चंद्रेश पांडे, नैनीताल। Updated Sun, 29 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Broken record crowd of tourists arrangements waist
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सीजन के दौरान इस बार वीक एंड पर पहली बार सरोवर नगरी में पर्यटकों की ऐसी भीड़ उमड़ी की शहर के अधिकांश होटल पैक हो गए। अधिकांश सड़कों में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। जिन सड़कों पर सैलानी सरपट वाहन दौड़ाते थे, वहां बाइक, स्कूटी, कार और टैक्सियां रेंगती नजर आईं।

स्थिति यह थी कि सड़क में आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को आधा से पौन घंटा तक लग गया। इस दौरान कई वाहनों की क्लच प्लेट भी फुंक गई। जाम के चलते स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हुए वहीं सैलानी अपने वाहनों में घंटों तक कैद रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि गर्मियों में बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। वीक एंड पर सैलानियों की तादाद सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है लेकिन इस वीक एंड पर नैनीताल में रिकार्ड सैलानी पहुंचे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को केव गार्डन में 2200, चिड़ियाघर में 2600 और रोपवे में 1100 सैलानी पहुंचे। ऐसे में सुबह से ही यहां सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि दोपहर में राज्यपाल डॉ. केके पाल को घोड़ाखाल से वापस राजभवन लौटना था लिहाजा कोतवाली पुलिस ने दोपहर 12 बजे के करीब बीडी पांडे अस्पताल के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे सड़क पर एकतरफा जाम लगने लगा। गवर्नर के काफिले के राजभवन की ओर रवाना होने के बाद जाम में फंसे सैलानियों में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ शुरू हुई तो कई जगह वाहन आड़े तिरछे लग गए।

इसके बाद जगह जगह जाम लगने लगा। देखते ही देखते बिड़ला रोड से लेकर माल रोड, तल्लीताल दर्शन घर के पास, फांसी गधेरा रोड, भवाली रोड और हल्द्वानी रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरा शहर जाम की जद में आ गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस के जवानों को जमकर पसीना बहाना पड़ा।

रही सही कसर बिड़ला रोड, भवाली रोड और हल्द्वानी रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों ने पूरी की। जाम की स्थित ऐसी थी कि दोपहिया वाहनों को भी आधा किलोमीटर की दूरी नापने में आधा से पौन घंटा तक लगा। 


बाईपास के टूटने से फ्लाप हुआ ट्रैफिक प्लान
नैनीताल। पिछले दिनों हुई बरसात में रूसी बाईपास रोड के टूटने के बाद जिला प्रशासन का सरोवर नगरी के लिए बनाया गया ट्रैफिक प्लान फ्लाप हो गया है। हफ्ते भर से बाईपास रोड में वाहनों की आवाजाही ठप है। पूर्व में कई सैलानी नैनीताल आने-जाने के लिए बाईपास रोड का ही उपयोग करते थे जिससे शहर की सड़कों में वाहनों का दबाव कम रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाईपास के टूटने का असर शनिवार को शहर की सड़कों पर जाम के रूप में देखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed