{"_id":"57014ccc4f1c1b211ec811a7","slug":"broken-breath-with-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट के साथ टूटी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट के साथ टूटी सांस
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
अपराध-1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास तेज रफ्तार लोडेड डंपर ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर युवक की हेलमेट टूटने के साथ ही सांस भी टूट गई। हादसे के बाद चालक जंगल की तरफ भागा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डंपर चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया। ग्रामीण दुर्घटना के लिए डंपर चालक को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
पंचायतघर बेड़ापोखरा निवासी नरीराम उर्फ नरेंद्र (33) पंचायत घर के पास मुन्ना बजवाल की सीमेंट की दुकान में काम करता था। रविवार को नरीराम अपने मालिक का सामान लेने के लिए उनकी स्कूटी लेकर गन्ना सेंटर जा रहा था। गन्ना सेंटर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी मेें टक्कर मार दी।
स्कूटी रोड से छिटककर साइड में गिर गई और युवक डंपर के नीचे आ गया। डंपर ने युवक को रौंद दिया। उसका हेलमेट टूट गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया चालक सुरेंद्र झारखंड के राजी खरौदी गड़वा का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल आरएस मेहता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के चलते सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।