{"_id":"679157446552bd819a0aec1e","slug":"bright-sunshine-in-nainital-summer-like-weather-nainital-news-c-238-1-shld1020-111310-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में चटक धूप खिली, गर्मी सा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में चटक धूप खिली, गर्मी सा मौसम
Thu, 23 Jan 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में बुधवार को धूप खिलने से उमस महसूस की गई। बता दें कि जनवरी के पहले सप्ताह से ही नैनीताल से गर्मी महसूस होने लगी है। तापमान बढ़ने के बाद लोगों की टोपियां, मफलर और दस्ताने छूट गए हैं। हालांकि बीच में बर्फबारी होने के बाद एक-दो दिन ठंड महसूस की गई, लेकिन उसके बाद से चटख धूप खिलने से फिर गर्मी होने लगी है।
बुधवार को भी नैनीताल में सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। इसके चलते शाम को भी ज्यादा ठंड महसूस नहीं की गई। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र धुसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद