{"_id":"6ad7b9dd857438a9ec03ee24","slug":"bright-sunshine-during-the-day-brought-relief-from-the-cold-a-slight-chill-persists-in-the-morning-and-evening-nainital-news-c-238-1-ntl1018-131725-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिन में खिली धूप ने दी ठंड से राहत, सुबह-शाम हल्की ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिन में खिली धूप ने दी ठंड से राहत, सुबह-शाम हल्की ठिठुरन
Wed, 21 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है जबकि दिन में खिल रही अच्छी धूप लोगों को राहत दे रही है। मंगलवार को भी शहर में मौसम का यही मिजाज देखने को मिला। सुबह से आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली रही, जिसका असर दोपहर तक बना रहा।
दिन में धूप निकलने से तापमान में कुछ गर्माहट महसूस हुई और लोगों को ठंड से राहत मिली। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी सुहावने मौसम का आनंद लिया। मॉल रोड, नैनी झील के किनारे और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, सूरज ढलने के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप के इस मौसम ने शहर में खुशनुमा माहौल बनाए रखा। फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को काफी राहत मिल रही है।