फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brides brought without bandwagon and baratis

बिना बैंडबाजे और बरातियों के ले आए दुल्हन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brides brought without bandwagon and baratis
रामनगर बाजपुर से शादी कर रामनगर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन के बाद क्षेत्र की पहली शादी बाकी शादियों से अलग थी। शिवलालपुर पांडे निवासी मुकेश सैनी बिना बैंडबाजे और बरातियों के बेहद सादगी से अपनी दुल्हन ले आए। उनकी शादी हर घर में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

शिवलालपुर पांडे निवासी राम सिंह के बेटे मुकेश सैनी की शादी बरहैनी बाजपुर के गांव वीरपुरी की रहने वाली बृजेश सैनी के साथ तय हुई थी। शादी 11 मार्च को होनी थी लेकिन फरवरी में किसी रिश्तेदार के गुजरने की वजह से शादी को टालना पड़ा। बृजेश के भाई राजू सैनी का बहन की शादी धूमधाम से करने का सपना तब धरा रहा गया, जब कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लग गया और सभी काम ठप हो गए। सभी ने सोचा कि अब तो शादी सर्दियों में ही हो पाएगी लेकिन प्रशासन ने शादी की अनुमति दी तो मुकेश और बृजेश के परिजनों ने बिना देर किए एसडीएम कार्यालय में अर्जी लगा दी। अनुमति मिलते ही 16 अप्रैल को शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन के घर दूल्हे के अलावा उसके पिता राम सिंह, माता सुखदेवी, चाचा किशोरी लाला और कार चालक आदिल हुसैन ही गए। दिन में बहुत सादगी से शादी हुई। दुल्हन पक्ष से भी भाई और बहन लक्ष्मी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले लगाई थी अर्जी
दोनों पक्षों की तरफ से अपने-अपने क्षेत्रों में एसडीएम कार्यालय में शादी से पांच दिन पहले अर्जी लगाई गई थी। पूरी जांच प्रक्रिया में तीन दिन का समय लगा और दोनों पक्षों को तीन दिन में ही मंजूरी मिल गई। अर्जी में दोनो पक्षों ने उन सभी के नाम बताए थे जो शादी में शामिल होने वाले थे।

जिन लोगों की शादी तय है, उनको प्रशासन की ओर से अनुमति दी जा रही है। अनुमति देने से पहले उन्हें शादी के दौरान पालन करने वाले नियमों के बारे में बताया जा रहा है। अब तक पांच से छह लोगों की तरफ से अनुमति मांगी गई है। -विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed