{"_id":"5f7ccb6e8ebc3e9c03340620","slug":"break-of-trains-here-and-there-mountain-of-troubles-local-people-businessmen-and-tourists-are-worried-about-not-running-trains-from-ramnagar-ramnagar-news-hld3995659131","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर ट्रेनों का ब्रेक उधर परेशानियों का पहाड़, रामनगर से ट्रेनें न चलने से परेशान हैं स्थानीय लोग, कारोबारी और पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर ट्रेनों का ब्रेक उधर परेशानियों का पहाड़, रामनगर से ट्रेनें न चलने से परेशान हैं स्थानीय लोग, कारोबारी और पर्यटक
विज्ञापन
रामनगर के रेलवे स्टेशन सूनसान पड़ा।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। रामनगर को कुमाऊं और गढ़वाल का मुख्यद्वार कहा जाता है। दोनों मंडलों के चार जिलों को जोड़ने वाले इस नगर में परिवहन सुविधाएं हमेशा मुख्य मुद्दा रहा है। बसों के साथ ही यहां ट्रेनें भी आम जनता और व्यापारियों की आर्थिकी से जुड़ी हैं। साथ ही पर्यटन कारोबार भी खूब चमकता है। कोरोना काल में हालांकि ट्रेनों का संचालन ठप है लेकिन यहां से चलने वाली चार ट्रेनों को पहले ही रद्द किया जा चुका है। इससे लोगों में गुस्सा है।
जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर में होने की वजह से यहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। कई पर्यटक ट्रेनों से सफर करते हैं। कारोबारियों का सामान भी ट्रेनों से ही आता है। ट्रेनों के बंद होने से सभी को परेशानी हो रही है। राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच ने पिछले महीने रेलवे स्टेशन पर धरना देकर ट्रेनों का संचालन बंद न करने की मांग की थी।
इन रेलों का संचालन होगा बंद
स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 15033, 15034 अप-डाउन रामनगर-हरिद्वार पैसेंजर, 55321, 55308 रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर बंद हो गई हैं। जबकि 25014, 25013 अप-डाउन कॉर्बेट पार्क लिंक रामनगर-जैसलमेर एक्सप्रेस को बंद करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ती है रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस
रामनगर। जनप्रतिनिधि रामनगर-हरिद्वार रेल सेवा को देहरादून तक चलाने की मांग कर रहे थे। अब इस ट्रेन को बंद कर दिया। यह रेल कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल को जोड़ता है। रामनगर स्टेशन से लखनऊ, बरेली एवं अन्य महानगरों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की गई है।