{"_id":"5a776d994f1c1b805a8b7f29","slug":"break-marriage-swear","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की तोड़ी कसम, बोला-हम दिल दे चुके सनम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की तोड़ी कसम, बोला-हम दिल दे चुके सनम
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जन्मों तक साथ रहने की कसम तोड़ते हुए एक पति ने पत्नी को छोड़ अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। डेढ़ माह लापता रहने के बाद रविवार को भीमताल थाने में वह अपनी प्रेमिका के साथ पहुंच गया। पुलिस के सूचना देने पर जब उसकी पत्नी भी बच्चे लेकर थाने पहुंची तो खूब हंगामा हुआ। अंत में पति और प्रेमिका का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों को सोमवार को एसडीएम के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दानी राम आर्य ने बताया कि भीमताल निवासी दीपक कुमार डेढ़ माह से लापता था। रविवार को वह अलचौना चांफी निवासी अपनी प्रेमिका के साथ थाने पहुंचा और कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इस पर पुलिस ने दीपक कुमार की पत्नी को सूचित कर थाने बुला लिया। बच्चों और परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंची पत्नी ने थाने में पति को दूसरी औरत के साथ देखा तो आगबबूला हो गई। पत्नी ने दीपक और उसकी प्रेमिका को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता से देख एसओ ने एएसपी को फोन पर घटना से अवगत कराया। एएसपी हरीश चंद्र सती ने भी थाने पहुंचकर दो जिंदगियां बर्बाद करने पर युवक की फटकार लगाई। उन्होंने जब युवक से पूछा कि वह आगे किसके साथ रहेगा। इस पर युवक ने अपनी गलती मानते हुए पत्नी और बच्चों के साथ जाने को कहा। यह सुनकर प्रेमिका भड़क गई। वह धोखा देने का आरोप लगाते हुए युवक पर बरस पड़ी। बाद में एसओ दानी राम आर्य ने युवक और प्रेमिका का शांति भंग में चालान कर दिया। कहा कि दोनों को सोमवार को एसडीएम के सम्मुख पेश किया जाएगा। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन