फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Branded flour 27 and mill 26 will be available

ब्रांडेड आटा 27 और चक्की का 26 में ही मिलेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Branded flour 27 and mill 26 will be available
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। आटे के दाम में मुनाफाखोरी को गंभीरता से लेकर प्रशासन ने अब रेट तय कर दिए हैं। फुटकर में ब्रांडेड आटा 27 रुपये और चक्की आटा 26 रुपये में मिलेगा। थोक में इसके रेट 21 से 24 रुपये प्रति किलोग्राम तय कर दिए गए हैं। इससे अधिक रेट पर आटा बेचने पर प्रशासन कालाबाजारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करेगा।
विज्ञापन

रविवार को मंडी समिति में मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकारियों ने मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण बंसल, फ्लोर मिल मालिकों और गल्ला व्यापारियों से महामारी के इस दौर में पर्वतीय क्षेत्र समेत आसपास के उपभोक्ताओं को राशन सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने को कहा। एसडीएम विवेक राय और जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने फ्लोर मिल मालिकों से बात कर आटे की कीमतें कम करने को कहा।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान एक व्यापारी नेता काफी नाराज हो गए। हड़ताल तक की धमकी देने लगे लेकिन एसडीएम ने हड़काया तो तो शांत हो गए। एसडीएम फ्लोर मिल से 23 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से आटा बाजार में देने की बात कर रहे थे जबकि व्यापारी नेता 24 सौ रुपए क्विंटल की दर पर दर तय करने पर अड़े थे। इस पर काफी देर तक बहस भी हुई। आखिर प्रशासन अपने हिसाब से रेट तय में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि लॉकडाउन के समय आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। व्यापारियों को मुनाफाखोरी से हर हाल में किनारा करना होगा। बैठक में एसडीएम/प्राइस मजिस्ट्रेट विवेक राय, मंडी समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रैकुनी, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, डीएसओ मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, अध्यक्ष मर्चेंट एसोसिएशन तरुण बंसल, मैसर्स-उत्तरांचल फ्लोर मिल, शीलचंद फ्लोर मिल, केआर संस, महावीर रोलर पलोर मिल, मानक एग्रो, गोयल एग्रो प्रोडक्ट्स और गायत्री फलोर मिल के मालिक थे।
ये तय किए दाम (प्रति किग्रा)
ब्रांड मिल रेट थोक फुटकर
महावीर भोग 50 किग्रा 23 23.50 26
आंचल 10 किग्रा 24 24.50 27
बेलवाल भोग पांच किग्रा 24 25 27
बाल गोपाल 50 किलोग्राम 20.50 21 22
गोपाल भोग, राधे गोपाल 05 किग्रा 20.50 21 22 से 24 रुपये
यहां करें शिकायत
डीएसओ मनोज कुमार ने कहा कि महंगा आटा बेचे जाने की शिकायत पूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर 05946-246711 और 05946-246710 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed