फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boyfriend dead body found hanging at girlfriend house in haldwani

CRIME: प्रेमिका के घर पर फंदे से लटका मिला प्रेमी, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप; जानें वीडियो कॉल में क्या हुआ

Tue, 04 Jun 2024 08:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Jun 2024 08:34 PM IST
सार

हल्द्वानी में पत्नी और बेटे को छोड़कर दूसरी महिला के प्रेम में फंसे बनभूलपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजीम की लाश उसी की प्रेमिका के घर लटकी मिली। 

विज्ञापन
Boyfriend dead body found hanging at girlfriend house in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी और बेटे को छोड़कर दूसरी महिला के प्रेम में फंसे बनभूलपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजीम की लाश उसी की प्रेमिका के घर लटकी मिली। अजीम के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, हालांकि अब तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन

बनभूलपुरा उजाला नगर नमरा मस्जिद निवासी अजीम (30) पुत्र इकबाल अपनी पत्नी गुलिस्ता, बेटे मो.जैन, मां पारा, भाई समीर और वसीम के साथ रहता था। वह पीवीसी पेनलिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में पड़ गया था। पत्नी, बेटा व परिवार छोड़ कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला। शव को पहले प्रेमिका ने ही देखा। प्रेमिका ने पहले अजीम की पत्नी और फिर बहेड़ी में रहने वाले उसके बहनोई को फोन किया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या कर आरोप लगाया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Lok Sabha Election: नैनीताल सीट में कांग्रेस को झटका, भाजपा ने लहराया परचम, इतने वोट से जीते अजय भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर बहनोई को दिखाई फंदे पर लटकी लाश
घर छोड़ने के बाद अजीम कभी-कभी अपने बेटे से मिलने अपने घर आता था। कुछ दिन पिछले वह कपड़े भी घर से ले गया और प्रेमिका के साथ रहने लगाा। बताया जाता है कि प्रेमिका ने सुबह करीब चार बजे अजीम को फंदे से लटके देखा। उसने जब अजीम के बहनोई को फोन किया तो उसने यकीन नहीं किया। इसके बाद प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर अजीम का फंदे से लटका शव दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed