फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boxers of Uttarakhand will make their name high in the country by eating pulses

दाल-भात खाकर उत्तराखंड के बॉक्सर देश में करेंगे नाम ऊंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Boxers of Uttarakhand will make their name high in the country by eating pulses
हल्द्वानी। इस महंगाई के दौर में भी खेल हॉस्टलों में रहने वाले खिलाड़ियों को मात्र 175 रुपये की डाइट दी जा रही है। इस बजट में खिलाड़ियों को दाल-भात ही मिल पा रहा है, जबकि खिलाड़ियों के स्टेमिना के लिए डाइट का बेहद अहम रोल होता है। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी दाल-भात खाकर कैसे पदक जीतेंगे।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। व्यवसायिक सिलिंडर के दाम भी 2350 रुपये पहुंच गए हैं। दूध 55 रुपये लीटर, अंडा छह रुपये, चिकन 250 रुपये किलो पहुंच गया है, लेकिन राज्य में खेल हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों की डाइट अभी तक नहीं बढ़ी है। हल्द्वानी के हॉस्टल में 23 खिलाड़ी रहते हैं। ये सभी फुटबाल का प्रशिक्षण लेते हैं। फुटबॉल के खिलाड़ियों को काफी प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। ऐसे में जो खिलाड़ियों को डाइट मिल रही है वह बहुत कम है। ऐसे में उनके अंदर कैसे स्टेमिना विकसित होगा।
विज्ञापन

दावा है, दे रहे पूरी डाइट
जिला खेल कार्यालय के दावों के मुताबिक, आज भी 170 रुपये में खिलाड़ियों को तीन वक्त का खाना और दो टाइम दूध पिलाया जा रहा है, लेकिन महंगाई के इस दौर में पूरी कैलोरी की डाइट 170 रुपये में संभव नहीं लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है डाइट चार्ट
नाश्ता- ब्रेड-4 पीस, मक्खन-20 ग्राम, दलिया, अंडा-1, फल-1, दूध-200 मिली
लंच- दाल, चावल, सब्जी, सलाद, दही या रायता
शाम- दूध 200 मिली
डिनर- रोटी, सब्जी, सलाद, चिकन, पनीर (शाकाहारी के लिए)
(रात का मीनू हर दिन बदलता रहता है।)
बाजार में (कम से कम दाम हैं)
नाश्ता- दो पराठे, सब्जी- 30 रुपये
लंच- दाल, चावल, सब्जी, सलाद- 80 रुपए प्रति प्लेट
डिनर- रोटी, सब्जी, दाल, सलाद- 80 रुपए प्रति प्लेट
चाय- 8 से 15 रुपए प्रति कप,
दूध - 55 रुपये लीटर
क्या कहते हैं डायटीशियन-
सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात डायटीशियन डा. आशा सिंह बताती हैं कि खिलाड़ियों के शरीर के विकास और स्टेमिना के लिए हाई प्रोटीन, हाई कैलरी डाइट चाहिए। एक किलो वजन में एक ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता शरीर को होती है। उधर 12 से 18 वर्ष के बच्चों को शरीरिक श्रम के अनुसार हाई कैलरी की आवश्यकता होती है। 12 से 18 उम्र के बच्चों को करीब 3000 कैलरी चाहिए।

कोट-
हल्द्वानी में खेल छात्रावास में 23 खिलाड़ी रह रहे हैं। सभी फुटबाल खेलने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सभी छात्रों को 175 रुपये डाइट के हिसाब से खाना दिया जा रहा है, लेकिन यह डाइट महंगाई के हिसाब से काफी कम है। खेल नीति बन रही है। इसके बाद खिलाड़ियों की डाइट बढ़ जाएगी।
-राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed