{"_id":"59231e074f1c1b3e6a536d81","slug":"boulder-dropped-on-the-bus-five-women-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पर गिरा बोल्डर, पांच महिलाओं की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पर गिरा बोल्डर, पांच महिलाओं की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बस पर गिरा बोल्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली के पास सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जागेश्वर धाम से लौट रही गढ़वाल मंडल निगम लिमिटेड की बस के ऊपर बोल्डर गिरने से उससे सवार पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि बोल्डर की चपेट में आने से बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कोटद्वार की पदमपुर कच्ची नाली कालोनी के 25 लोग बस संख्या यूए 12-7108 से शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। रविवार की शाम वे अल्मोड़ा गए और सोमवार की सुबह दर्शन करने जागेश्वर धाम पहुंचे। वहां पूजा अर्चना के नौ बजे कोटद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
करीब 12 बजे बस जैसे ही लोहाली के पास पहुंची तभी पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर बस के पिछले हिस्से में आ गिरा। अचानक हुए हादसे से चीख पुकार मच गई। चपेट में आने से पिछली सीट में बैठीं पांच महिलाएं की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लगने लगी।
लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। एडीएम बीएल फिरमाल, कोश्या कुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार, एएसपी हरीश चंद्र सती, खैरना चौकी प्रभारी देवेेंद्र नेगी, भवाली के कोतवाल उमेद सिंह दानू भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी खैरना भेजा गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद नरोत्तम और बीना देवी को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। मामूली रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद टीआरसी खैरना में ठहराया गया है।
मृतकों की सूची
रूकमा देवी (71) पत्नी इंदर सिंह, रानी नेगी (45) पत्नी सुखवीर सिंह नेगी, गोदावरी भंडारी (52) पत्नी रणवीर सिंह भंडारी, जयेश्वरी (60) पत्नी दिनेश तड़ियाल, सुमित्रा देवी (52) पत्नी हुकुम सिंह
घायलों की सूची
नरोत्तम (16), बीना देवी (40), जसोदा देवी (55), प्रवण (12), बालमती (62), रामेश्वरी (70) बीना नेगी (33), श्वेतांबरी देवी (52), मीना देवी (53), सुलोचना देवी (66)