फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Borrowing of property tax on forest guards in ramnagar

Ramnagar: जंगल के रखवालों पर संपत्ति कर की उधारी, वन विभाग ने 33 वर्षों से नहीं दिया शुल्क; इतनी पहुंची राशि

Tue, 10 Sep 2024 10:42 AM IST
हीरा मेहरा जीवन कुमार, संवाद
जीवन कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:42 AM IST
सार

रामनगर वन विभाग पर नगर पालिका का 7.75 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया है। वन विभाग यह कर पिछले 33 वर्षों से नहीं चुकाया है। 

विज्ञापन
Borrowing of property tax on forest guards in ramnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर वन विभाग पर नगर पालिका का 7.75 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया है। वन विभाग यह कर पिछले 33 वर्षों से नहीं चुकाया है। इसको लेकर शासन स्तर पर भी कई बार पत्राचार हो चुका है।

रामनगर नगर पालिका क्षेत्र में रामनगर वन प्रभाग की भूमि में वन कर्मियों के 250 से अधिक आवास और कार्यालय मौजूद हैं। कार्यालयों में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, भूमि संरक्षण सहित विभिन्न रेंज के कार्यालय शामिल हैं। सभी पर वर्ष 1991 में नगर पालिका की ओर से संपत्ति कर लगाया गया था।

विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि यह संपत्ति कर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 (उत्तराखंड से यथाप्रवृत्त) की धारा 128 के तहत लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 33 वर्षों से बढ़ते-बढ़ते यह संपत्ति कर अब 7,75,643 रुपये पहुंच चुका है। अब इसमें 20 प्रतिशत सरचार्ज लगाने की तैयारी है। 20 प्रतिशत सरचार्ज लगा तो यह संपत्ति कर 9,30,771 रुपये हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल रेट से तय होगा संपत्ति कर
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि अब नगर पालिका भवनों पर संपत्ति कर उस क्षेत्र के सर्किल रेट से तय करेगी। वन परिसर क्षेत्र का वर्तमान में सर्किल रेट 14 से 15 हजार रुपये चल रहा है। ऐसे में वन परिसर में संपत्ति कर में बढ़ोतरी होगी।

नगर पालिका की ओर से कई बार पत्राचार किया जा चुका है। यह मामला शहरी विकास मंत्रालय में गया जहां से नगर पालिका से संपत्ति कर वसूलने को कहा गया है।
- राहुल शाह, एसडीएम/प्रशासक नगर पालिका।

नगर पालिका के संपत्ति कर बकाया भुगतान के लिए वन संरक्षक को पत्र लिखकर बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही संपत्ति कर का भुगतान कर दिया जाएगा।
- दिगांथ नायक, डीएफओ रामनगर वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed