{"_id":"6068cb008ebc3e590f3cf3a7","slug":"booking-of-75-tourists-canceled-in-bhawali-bhimtal-news-hld4204354129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली में 75 प्रतिशत सैलानियों की बुकिंग रदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली में 75 प्रतिशत सैलानियों की बुकिंग रदद
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर के होटलों में फिर कोरोना महामारी की मार पड़ने लगी है। पर्यटकों ने अप्रैल में एडवांस बुकिंग नहीं की है। इसके चलते इस वर्ष भी कोरोना महामारी का असर पर्यटन कारोबार पर दिखाई दे रहा है।
नगर के 40 होटलों में बुकिंग नहीं होने से होटल एसोसिएशन के सदस्य चिंतित हैं। एसोसिएशन के सचिव कैलाश सुयाल ने कहा कि होटलों में एडवांस बुकिंग थीं लेकिन कोरोना महामारी की नई गाइड लाइन के चलते 75 फीसदी पर्यटकों ने बुकिंग रदद कर ली है। प्रशासन की नई गाइड लाइन का असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। कहा कि सरकार जल्द नई गाइड लाइन बनाकर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद करें।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि आसपास के करीब 40 होटलों में एक भी एडवांस बुकिंग नहीं है। सिर्फ आते जाते पर्यटक एक या दो दिन के लिए होटल पहुंच रहे हैं। इससे कोरोना महामारी का असर पर्यटन कारोबार पर दिखाई दे रहा है। कहा कि प्रशासन पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए जल्द नई गाइड लाइन जारी करें, जिससे पर्यटक आसानी से यहां पहुंच सके।