फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Body of missing hotel employee recovered from lake

Nainital News: लापता होटलकर्मी का शव झील से बरामद

Wed, 01 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Body of missing hotel employee recovered from lake
नैनीताल। एक सप्ताह के भीतर नैनीझील से तीसरा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार को तीन दिन से लापता होटलकर्मी का शव पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। झील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह तल्लीताल स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में जाने की बात कहकर होटल से निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन ड्यूटी पर भी नहीं लौटने पर होटल स्वामी ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन के दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह पाषाण देवी मंदिर क्षेत्र के पास झील में एक शव उतराता दिखने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लापता प्रकाश आर्या के रूप में हुई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed