फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body of a youth who had come to Ramnagar from Delhi was found in Hapur

UK: घर से दिल्ली जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हाईवे किनारे मिला शव; बैंक से 50 हजार रुपये निकाले

Thu, 06 Aug 2026 08:06 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Thu, 06 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

दिल्ली से कार बुक कर आए छोई निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव हापुड़ के पास हाईवे किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

विज्ञापन
body of a youth who had come to Ramnagar from Delhi was found in Hapur
दिल्ली से रामनगर आए युवक का शव हापुड़ में मिला

विस्तार

दिल्ली से कार बुक कर आए छोई निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव हापुड़ के पास हाईवे किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ग्राम छोई निवासी मदन गिरी ने बताया कि उनके छोटे भाई प्रेम गिरी दिल्ली के आरकेपुरम सेक्टर-6 में गार्ड की नौकरी करते थे। चार अगस्त की सुबह वह कार बुक कर रामनगर आए थे। यहां उन्होंने ग्राम छोई स्थित ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह रकम लेकर उसी कार से दिल्ली के लिए निकल गए। मंगलवार रात 12 बजे हापुड़ पुलिस ने सूचना दी कि प्रेम गिरी का शव हापुड़ में हाईवे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। हापुड़ में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर छोई पहुंचे। बृहस्पतिवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने मामले में कार चालक पर शक जताया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed