फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bodies of woman and laborer found in ramnagar

महिला और मजदूर के शव मिले: प्रेमप्रसंग में खुदकुशी का अंदेशा, सुरेश ने फांसी लगाकर दी जान; ये क्या बोले लोग

Fri, 07 Feb 2025 11:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:59 AM IST
सार

रामनगर में एक मजदूर ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मकान के नजदीक ही झाड़ियों में एक महिला का शव मिला। पुलिस को दोनों के बीच प्रेमप्रसंग की बात पता चली है। माना जा रहा है कि महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मजदूर ने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
Bodies of woman and laborer found in ramnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रामनगर के ग्राम मालधन स्थित पटरानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मजदूर ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मकान के नजदीक ही झाड़ियों में एक महिला का शव मिला। पुलिस को दोनों के बीच प्रेमप्रसंग की बात पता चली है। माना जा रहा है कि महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मजदूर ने खुदकुशी कर ली। महिला के भी जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दोनों लोगों की मौत की सूचना कुछ ही अंतराल पर मिली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि झाड़ियों में मिली महिला 55 वर्ष की थी और वह पटरानी की ही रहने वाली थी। नजदीक के मकान में ही सुरेश राम (45) का शव पंखे में डाले गए फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार घटना के वक्त पत्नी व दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। जांच में सामने आया कि महिला के चार बच्चे हैं। उसका पति भी मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन


सुरेश के दो बेटों में से दीपक दिव्यांग है, दूसरा नवीन मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने बताया कि सुरेश और महिला पांच सालों में कई बार साथ घूमते देखे गए। पुलिस मामला प्रेमप्रसंग में आत्महत्या का किया जाना मानकर जांच कर रही है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया गया। महिला का विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और पुरुष की मौत के मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed