{"_id":"69cfaf0c1a4e62f78c001478","slug":"boatmen-and-tourists-fight-on-nainital-mall-road-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: लेन-देन के लिए मॉलरोड पर नाव चालकों व पर्यटकों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: लेन-देन के लिए मॉलरोड पर नाव चालकों व पर्यटकों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने
Fri, 03 Apr 2026 05:44 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:44 PM IST
सार
नैनीताल की मॉलरोड पर नाव चालकों और पर्यटकों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल की मॉलरोड पर बृहस्पतिवार देर शाम नाव चालकों और पर्यटकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, मॉलरोड क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर नाव चालकों और पर्यटकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि नाव चालकों ने पर्यटकों को मॉलरोड पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पर्यटन नगरी की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन