{"_id":"695ac1e70e20667c1f08a78e","slug":"board-secretary-laid-the-foundation-stone-of-the-evening-school-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-2670-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बोर्ड सचिव ने सायंकालीन स्कूल की नींव रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बोर्ड सचिव ने सायंकालीन स्कूल की नींव रखी
विज्ञापन
रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर सांवल्दे पश्चिम में 2000 से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए ज्योतिबाफुले, सावित्रीबाई फुले सायंकालीन स्कूल खोला जाएगा। सायंकालीन स्कूल के लिए रविवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने विधिवत नींव रखी।
बोर्ड सचिव ने सरकारी शिक्षकों के मंच शिक्षक मंडल की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल इस क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया कि सांवल्दे के 10 किलोमीटर के क्षेत्र के दो हजार से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ माध्यमिक और उच्च शिक्षा में अध्ययनरत बच्चों को इस अभियान से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस दौरान बीडीसी सदस्य कंचन चौधरी, ग्राम प्रधान बालम सिंह राणा, कुशमांत चौधरी, महेश जोशी, तुलसी बेलवाल, गंगा बोरा, तुलसी जोशी आदि रहीं।