फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Board Exams: Along with the children, parents are also tested

Nainital News: बोर्ड परीक्षाः बच्चों के साथ अभिभावकों का भी इंम्तिहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Board Exams: Along with the children, parents are also tested
बोर्ड परीक्षा रू बच्चों के साथ परिजनों का भी इम्तिहान
विज्ञापन

. किसी ने मॉर्निंग वॉक छोड़ी तो किसी ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। फरवरी में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बच्चे परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं तो परिजन भी तैयारी कराने में मदद कर रहे हैं। कई महिलाओं ने तो बच्चों की परीक्षाओं के चलते अपनी दिनचर्या ही बदल दी है। कामकाजी महिलाओं ने भी अपनी व्यस्त दिनचर्या में से बच्चों के लिए समय निकालना शुरू कर दिया है। कई महिलाओं ने मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक छोड़ दी है तो किसी ने टीवी बंद कर दिए हैं। अक्सर महिलाओं ने मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित कर दिया है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान देते हुए खाने.पीने के समय को निर्धारित कर दिया है।
............कोट...........
सिलाई, बुनाई अब बाद में
बेटे की परीक्षाएं होनी हैं इसके चलते ज्यादा ध्यान दे रही हूं, क्योकि बोर्ड की परीक्षा केवल बच्चे ही नहीं हमारी भी है। आजकल सुबह शाम वॉक पर जाना बंद कर दिया है। जब तक पेपर नहीं हो जाते तब तक सिलाई, बुनाई से जुड़े काम भी बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

सरिता पांडे, हल्द्वानी
इस बार गांव नहीं गए
बच्चे की पढ़ाई में व्यवधान न हो इस वजह से इस बार गांव भी नहीं गए। बेटे की बोर्ड परीक्षा है इसलिए उसकी पढ़ाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। घर के कई कामों को भी अब सीमित कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा समय बच्चे को दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती आर्या, हल्द्वानी
...........
टाइम टेबल बनाया है
घर के कामों को कम करके बेटी की परीक्षाएं पूरी हो जाने तक सभी लंबे प्लानों को खत्म कर दिया है। बेटी को परीक्षाओं के दौरान उसे कोई परेशानी न हो इसलिए अभी से उसके टाइमटेबल के अनुसार चल रही हूं।
सुशीला देवी, हल्द्वानी
हल्द्वानी। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसलिंग कर उन्हें मोबाइल और टीवी से दूर रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। समय प्रबंधन और रिवीजन पर फोकस करने की सलाह दी जा रही है। परीक्षाओं को हर प्रकार से तनाव मुक्त बनाने के लिए विद्यालय अपने स्तर से तैयारी में जुटे हुए हैं।
बुधवार को बियरशिवा स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसलिंग की गई। बच्चों ने पूछा कि परीक्षाओं के बीच समय प्रबंधन किस तरह किया जाए, मोबाइल और टीवी की लत से किस तरह बचा जाए, पढ़ाई पर फोकस कैसे करें, रिविजन को कैसे अच्छा बनाएं। प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर ने विद्यार्थियों को मोबाइल और टीवी से दूरी बनाने के टिप्स दिए।
सेंट पॉल स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र शाह ने बताया कि तनाव मुक्त परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसलिंग की जा रही है। प्रश्न पत्रों के हल करने के तरीके बताए जा रहे हैं जिन प्रश्नों के उत्तर आते हैं, उन्हें पहले हल करने की सलाह दी जा रही है।

शैमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों की हर तरह से काउंसलिंग की जा रही है। तनाव को दूर करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
इनसेट
ऐसे बनाएं दूरी
-धीरे.धीरे मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं।
-इन चीजों को अपने आस-पास न रखें।
-सप्ताह में एक दिन बिलकुल इनका इस्तेमाल न करें।
-अभिभावक बच्चों के सामने मोबाइल और टीवी न देखें।
-डॉ. युवराज पंत, मनोवैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed