{"_id":"cd5608a8b24a20b475e8ed19e3b8504b","slug":"board-examinations-last-year-will-be-more-than-eight-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष के मुकाबले आठ दिन अधिक होगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले वर्ष के मुकाबले आठ दिन अधिक होगी बोर्ड परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में इस बार बच्चों को पढ़ने का अधिक मौका नहीं मिलेगा। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षाएं आठ दिन अधिक होंगी।
विज्ञापन
इंटर में अंग्रेजी, हाईस्कूल में सूचना प्रौद्योगिकी विषय पढ़ने के लिये परीक्षार्थियों को आठ दिन का समय दिया गया है। जबकि अन्य परीक्षाओं में एक या दो दिन का समय मिला है।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया वर्ष 2015 में बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होकर एक अप्रैल को खत्म हुई, जो 22 दिन चली, लेकिन इस बार तीन मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल को खत्म होंगी। जो करीब 30 दिन चलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन, मस्तिष्क स्तंभ से पीड़ित स्पेस्टिक, शारीरिक रूप से विकलांग और डिस्लेक्सिक परीक्षार्थियों के लिए दो घंटे का प्रश्नपत्र 2 घंटे 40 मिनट, ढाई घंटे का प्रश्नपत्र तीन घंटे 20 मिनट का होगा।
वहीं तीन घंटे का प्रश्नपत्र चार घंटे का होगा। वर्ष 2016 की परीक्षा में कुल 3,02,667 परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर परीक्षा के लिये 1,35,645 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि हाईस्कूल में 1,67,022 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।