फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bloo daayamand aur maigkar sports grup mein

Nainital News: ब्लू डायमंड और मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
bloo daayamand aur maigkar sports grup mein
नैनीताल। ऐतिहासिक खेल मल्लीताल में आयोजित स्व. पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्लू डायमंड और मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। मंगलवार को पहला मुकाबला ब्लू डायमंड और भोले बॉयज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू डायमंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 180 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 181 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोले बॉयज की टीम ने संघर्ष तो किया लेकिन 163 रन ही बना सकी। दूसरा मैच मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप और माउंट वॉरियर्स के मध्य हुआ। माउंट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने 18वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed