फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Block level Sanskrit competition in Betalghat from 23rd

Nainital News: बेतालघाट में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 23 से

Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Block level Sanskrit competition in Betalghat from 23rd
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक में 23 और 24 सितंबर को खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खंड संयोजक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि इसमें नाटक, समूह नृत्य, समूह गान, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण की छह विधाएं शामिल हैं। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से दस तक और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर स्तर तक के संस्थागत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के सभागार में होगी। प्रतिभागियों के लिए संस्थान की ओर से नकद पुरस्कार राशि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed