फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Block Chief Fumes Over Issues of Roads, Electricity, and Water

Nainital News: सड़क, बिजली और पानी की समस्या पर बिफरे ब्लॉक प्रमुख

Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Block Chief Fumes Over Issues of Roads, Electricity, and Water
नैनीताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्षेत्र के निरीक्षण में देवीधुरा-बोहरागांव-बेल-नाईशिला क्षेत्र में बदहाल सड़क, अनियमित विद्युत आपूर्ति और पेयजल संकट की समस्याएं खुलकर सामने आईं। नाराज ग्रामीणों ने शिविर में अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर प्रमुख ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान देवीधुरा से नाईशिला मार्ग की जर्जर स्थिति प्रमुख रूप से सामने आई। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को एक माह के भीतर सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही डामरीकरण और सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करना प्राथमिकता है और सड़क सुधरने से बोहरागांव, बेल और नाईशिला जैसे दूरस्थ गांवों को राहत मिलेगी। बोहरागांव में ग्राम पंचायत और कृषि विभाग के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तय समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने को कहा। प्रमुख ने अधिशासी अभियंता को बसानी से नाईशिला-बेल तक विद्युत लाइन को मुख्य मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए। शिविर में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए विभागों से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही। यहां ग्राम प्रधान प्रेमा बर्गली, ललिता मलाड़ा, कैप्टन प्रताप नगरकोटी, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed