फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP's representation in panchayats is essential for development: Bhatt

पंचायतों में भाजपा का प्रतिनिधित्व विकास के लिए जरूरी: भट्ट

Thu, 17 Jul 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP's representation in panchayats is essential for development: Bhatt
गौलापार (हल्द्वानी)। आमखेड़ा-चोरगलिया जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।सोमवार को गौलापार कुंवरपुर स्थित बैंकट हॉल में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि नैनीताल-उधमसिंहनगर सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने अनीता बेलवाल को प्रत्याशी बनाया है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहेंगी। कहा कि पंचायत में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व होगा, तो राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को और प्रभावशाली ढंग से ज़मीन पर उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जब पंचायत से लेकर संसद तक एक ही विचारधारा की सरकारें हों, तो विकास की गति दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अनीता बेलवाल को विजय दिलाना जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ घर-घर जाकर जनता को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के समर्पण से जीत निश्चित है। कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश बेलवाल समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed