फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP workers, happy to return to Delhi, distributed sweets

Nainital News: दिल्ली में वापसी से गदगद भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP workers, happy to return to Delhi, distributed sweets
हल्द्वानी/भीमताल/नैनीताल/लालकुआं/कालाढूंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने यहां जमकर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण किया। भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बंशीधर भगत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने विकास, सुशासन और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए ठोस नीतियों का प्रस्ताव रख कामयाबी पाई है।
विज्ञापन

यहां महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश रावत, विकास भगत, साकेत अग्रवाल आदि रहे। ऊंचापुल क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं, भीमताल, नैनीताल, लालकुआं और कालाढूंगी में भी भाजपाइयों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, प्रो. ललित तिवारी, मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, हेमंत नरूला, पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम जिंतवाल, विनोद बुधलाकोटी आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भट्ट ने कहा अब होगा दिल्ली का समग्र विकास

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब दिल्ली का समग्र विकास होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई पत्र भी भेजा है। भट्ट ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन गई है। इससे दिल्ली का और तेजी के साथ विकास होगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed