फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP veteran leader died in forest fire scorched

दावाग्नि में झुलसे बुजुर्ग भाजपा नेता ने दम तोड़ा

Sat, 30 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूराे/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sat, 30 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP veteran leader died in forest fire scorched
जल रहे जंगल - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक के गांव ईजर में बुधवार को जंगल की आग बुझाने के दौरान झुलसे सरपंच जय सिंह बोरा (72) का इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त रास्ते में निधन हो गया। शुक्रवार की दोपहर गांव स्थित घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा से जुड़े लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


बताते चलें बुधवार को गांव के जंगल में लगी आग बुझाने पहुंचे सरपंच जय सिंह दावाग्नि की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जाता है कि आग बुझाते वक्त उनका चश्मा गिर गया जिससे उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और आग की लपटों में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पूर्व में जय सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष के अलावा जिला पंचायत सदस्य भी रहे थे। वर्तमान में वह वन पंचायत सरपंच थे। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, चतुर बोरा, राम सिंह मेहरा, सुरेश जोशी आदि शामिल थे। विधायक दान सिंह भंडारी ने भी जय सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed