{"_id":"61f5a31aef75d9484f79424b","slug":"bjp-leader-s-daughter-molested-beaten-for-protest-haldwani-news-hld452252359","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर परिवार के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर परिवार के साथ की मारपीट
Sun, 30 Jan 2022 11:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:21 AM IST
सार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजा के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और सुंदर, शिवम, राज, सौरभ और मुकुल के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने गांधीनगर में भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छेड़खानी के आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार को भाजपा की ओर से बैठक बुलाई गई थी। कहा कि इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भी बुलाया था। उनके आने से पहले गांधीनगर निवासी राजा ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और छेड़खानी की। इसके अलावा बहन को भी पीटा।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजा के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और सुंदर, शिवम, राज, सौरभ और मुकुल के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली की उपनिरीक्षक सीमा आर्या कर रही हैं। पता चला है कि गांधीनगर तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था लेकिन विरोध और मारपीट के चलते नुक्कड़ नाटक नहीं हो सका। इस मामले में भीड़ को देखने के बाद रिटर्निंग आफिसर ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने किया था भाजपा प्रत्याशी का विरोध: अमित
सफाई कर्मियों के नेता अमित कुमार का दावा है कि गांधीनगर वार्ड 27 में सफाई कर्मियों ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया था। सुंदरम, राज, लक्की, अरुण, रवि, कपिल आदि ने गो बैक के नारे लगाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि आचार संहिता के दौरान नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती नियमों को ताक पर रखकर की गई। जरूरतमंदों को नौकरी से वंचित किया। इस मामले को लेकर नगर निगम में काफी दिनों से विरोध चल रहा था।