फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP leader Dabbu and activist Takuli clashed

Nainital News: भाजपा नेता डब्बू और कार्यकर्ता टाकुली भिड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Dabbu and activist Takuli clashed
हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व दायित्वधारी और एक कार्यकर्ता के बीच शुक्रवार शाम पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर कहासुनी हुई और भिड़ गए। दोनों के बीच आपसी विवाद था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विवाद की जानकारी होने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच व्यक्तिगत बात को लेकर विवाद हुआ। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व को संबंधित प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने गोविंद के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू का आवास भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय के पास है। शाम को डब्बू कार्यालय की तरफ आ रहे थे, तभी वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह टाकुली के साथ उनका विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी तकरार हुई। जानकारी के अनुसार पार्टी कार्यालय के बाहर और बाद में अंदर भी काफी देर तक हंगामा होता रहा, हालांकि अंदर विवाद की बात से इनकार किया जाता रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और हंगामे की सूचना पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश और जिला इकाई के कई पदाधिकारी भी कार्यालय आ गए।
विज्ञापन

चर्चा है कि पार्टी कार्यालय के बाहर और बाद में अंदर भी काफी देर तक विवाद और हंगामा हुआ। हालांकि पदाधिकारियों ने इससे इनकार किया। संबंधित मामले में गोविंद टाकुली का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, पर उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी डब्बू का कहना है कि गोविंद टाकुली एक सामान्य कार्यकर्ता हैं जिनका पार्टी कार्यालय में आना जाना था। वे कभी कभार उनकी आर्थिक सहायता करते थे। उनका आरोप है कि बीच में टाकुली मैसेज आदि के माध्यम से उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने लगे। फोन न उठाने की बात भी कहने लगा। एक मैसेज किया, जिसमें अनर्गल बात लिखी हुई थी इसको लेकर आपत्ति भी की थी। बाद में अभद्र व्यवहार करने और मानसिक रूप से परेशान करने की एसएसपी से शिकायत की भी थी। मामले में पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई होगी। डब्बू ने दोनों के बीच किसी तरह की मारपीट की बात से इनकार किया है।




कई जगह चर्चा

हल्द्वानी। घटना की जानकारी होने के बाद भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए। सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। लोग विवाद के संबंध में फोन कर जानकारी जुटाने लगे।


पदाधिकारी बोले

हल्द्वानी। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का कहना है कि दोनों के बीच व्यक्तिगत विवाद था, इसके बार में पार्टी नेताओं को अवगत कराया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत का कहना है संबंधित प्रकरण की जानकारी जिला इकाई के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है।




कोट --- विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली, अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शुरुआती तौर पर गोविंद टाकुली के खिलाफ शांति भंग की चालानी कार्रवाई की गई है। -पंकज भट्ट, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed