{"_id":"13d32994b89ea4a88208019122341f6d","slug":"bjp-kisan-morcha-staged-a-sit-in-demonstration-district-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा किसान मोर्चा का जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चा का जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 01 May 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार की ओर से बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का काफी कम मुआवजा देने के विरोध में बृहस्पतिवार को जिलेभर के कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सभा कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी की। बाद में उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
तल्लीताल गांधी चौक के समक्ष हुए धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि से जिले के धारी, रामगढ़, बेतालघाट, भीमताल, ओखलकांडा आदि कई क्षेत्रों में फसल, बागवानी, सब्जी को 80 फीसदी से भी अधिक नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार पुराने मानक 270 रुपए प्रति नाली के हिसाब से मुआवजा राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह खाद, बीज, कीटनाशक की लागत एवं महंगाई को देखते हुए एक हजार रुपए प्रति नाली के हिसाब से मुआवजा दे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने फसल बीमा को पूरी तरह लागू करने, किसानों का बैंक ऋण माफ करने, पुलम, आडू, नाशपाती, खुमानी को जो 80 से 90 फीसदी नुकसान हुआ है, इसमें किसानों को प्रति पेड 500 रुपए मुआवजा देने आदि मांगें उठाईं। सभा को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान, महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, कुमाऊं संयोजक कुंदन चुफाल, सह संयोजक भूपेंद्र मनराल, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, मोर्चा के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट, हल्द्वानी के जिलाध्यक्ष तारा दत्त पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ढैला, जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक साह, रघुवर जोशी, मनोज पाठक, बालम मेहरा, खजान भट्ट, किशन बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, किशन बिष्ट, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हंसी लोधियाल, दीपा बिष्ट आदि ने संबोधित किया। संचालन पान सिंह, महेंद्र नेगी ने किया।
विज्ञापन