{"_id":"e74b58459876f862a997b23ce0f8a00e","slug":"bjp-district-president-welcomed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा 2017 में प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। रामनगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदीप बिष्ट का ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक में बिष्ट ने कहा कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का उत्पीड़न किया है जिसका मुंहतोड़ जवाब प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को देगी। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष डा देवीदत्त दानी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री शमीम दुर्रानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो आदिल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश बेलवाल, बीडीसी मेंबर वीरेंद्र मनराल, मनोज रावत, पूरन नैनवाल, माया रावत, रूचि शर्मा, भावना भट्ट, नीमा नैनवाल, बसंती आर्या, सरिता मेहरा, चमनलाल चौधरी, विमला रावत, मनोज सती, मुन्ना सलमानी, आशीष ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन