{"_id":"5f19ebb18ebc3e63a145c18d","slug":"bjp-district-general-minister-a-doctor-a-nurse-and-environmental-friend-positive-haldwani-news-hld3908222111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : भाजपा जिला महामंत्री, एक डाक्टर, एक नर्स और पर्यावरण मित्र पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : भाजपा जिला महामंत्री, एक डाक्टर, एक नर्स और पर्यावरण मित्र पॉजिटिव
Fri, 24 Jul 2020 03:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल जिले में बुधवार को 31 कोरोना संक्रमित केस मिले। इनमें भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, मोटाहल्दू में तैनात एक डाक्टर, लालकुआं थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी, एसटीएच की एक स्टाफ नर्स और एक पर्यावरण मित्र शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा के जिला महामंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एसटीएच की स्टाफ नर्स पॉजिटिव आने से आधे घंटे पहले नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के कक्ष में गई थी।
विज्ञापन
उसके पॉजिटिव आने के बाद नर्सिंग सुपरिटेंडेंट का एंटीजन रैपिड किट से जांच कराई गई और रिपोर्ट निगेटिव आई। स्टाफ नर्स कई अन्य लोगों के संपर्क में आई हैं और उनके भी सैंपल आज जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में आज एंटीजन रैपिड किट से आठ और शेष आरटीपीसीआर जांच से पॉजिटिव आए हैं। जिले में कोरोना के 569 मरीज हो गए हैं। एसटीएच में 125 कोरोना पॉजिटिव और 30 आइसोलेशन में भर्ती है। 26 की हालत गंभीर है। इनमें 16 पॉजिटिव और 10 संदिग्ध रोगी शामिल हैं।